समाचार · महाराष्ट्र
त्योहारी सीजन के बीच महाराष्ट्र एफडीए ने 43 खाद्य लाइसेंस किए निलंबित, 63 लाख रुपए मूल्य का खाद्य पदार्थ भी जब्त
INT News7 November 2026 at 11:44 pm

मुंबई, 7 नवंबर। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)- जिसके प्रमुख आयुक्त तुकाराम मुंडे हैं- ने दीपावली से पहले चलाए गए एक विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 43 खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और 63.09 लाख रुपए मूल्य की 17,824 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है।