world
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, युद्ध शुरू किया तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम
INT News7 November 2026 at 11:43 pm

तेहरान, 7 नवंबर। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर अमेरिकी शीर्ष नेतृत्व पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वेंस ने हार मान ली है और अब अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदा हालत को देखते हुए समझ में नहीं आ रहा है कि अगर कोई संदेश देना हो तो किससे बात की जाए।