Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में युवक बोला- बैच-बिल्ला उतरवाने में 5 मिनट लगेंगे:चौकीदार से विवाद के बाद पुलिसकर्मी को धमकी, भाजपा पार्षद का है समर्थक

INT News8 November 2026 at 12:03 am

इंदौर में पुलिसकर्मी को बैच-बिल्ला उतरवाने की धमकी देने वाले युवक सूरज शर्मा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सूरज कॉन्स्टेबल श्रवण से बहस करते हुए कहता सुनाई दे रहा है- 'मेरी बात सुनना, यह बैच और बिल्ला उतारने में पांच मिनट लगेंगे, सारी गर्मी उतर जाएगी।' सूरज को द्वारकापुरी क्षेत्र के भाजपा पार्षद राकेश जैन का समर्थक बताया जा रहा है। फेरी लगाकर चौकीदारी करने वाले से विवाद कॉन्स्टेबल श्रवण के मुताबिक, रामप्रसाद शिकायत लेकर थाने आया था। वह साइकिल लेकर गली-गली घूमता है और सीटी बजाकर लोगों को बुलाता है। रामप्रसाद ने बताया कि इसी दौरान सूरज वहां आया और उससे पूछने लगा कि किसके यहां चौकीदारी करते हो। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। रामप्रसाद की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीन तस्वीरें देखिए पुलिस के सामने भी विवाद करता रहा सूरज वीडियो में सूरज कॉन्स्टेबल श्रवण से ऊंची आवाज में बात करता नजर आ रहा है। वह बार-बार अपनी बात सुनने के लिए कहता है। इस पर पुलिसकर्मी उसे सम्मान से बात करने की समझाइश देता है। वह कहता है- 'तू-तू मत कर, कोई भी हो। आराम से बात करो, थाने चलो, वहीं बात करेंगे।' इसके बाद सूरज बैच-बिल्ला उतरवाने की धमकी देते हुए कहता है कि इसमें पांच मिनट लगेंगे और सारी गर्मी उतर जाएगी। वीडियो में वह अपने पास कैमरे लगे होने की बात भी कहता सुनाई देता है। मौके पर मौजूद रामप्रसाद भी अपनी समस्या बताने की कोशिश करता है, लेकिन सूरज उसे बीच में ही रोक देता है। एक साल पहले पड़ोसी को धमकाया था सूरज शर्मा से जुड़ा एक पुराना मामला भी सामने आया है। करीब एक साल पहले एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने पड़ोसी को पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में जांच में जिस हथियार को पिस्टल बताया गया था, वह लाइटर निकला था। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई द्वारकापुरी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।