national
ओडिशा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, सीएम माझी और पीएम मोदी की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप
INT News5 July 2026 at 11:44 pm

भुवनेश्वर, 5 जुलाई। ओडिशा कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मॉर्फ्ड (बदली हुई) अश्लील फोटो और वीडियो वाली आपत्तिजनक रील्स शेयर की थीं।