sports
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: खिताबी मैच में मूनी का तूफान, 'प्लेयर ऑफ द मैच' के साथ जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब
INT News6 July 2026 at 12:03 am

लंदन, 6 जुलाई। ऑस्ट्रेलिया को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी का अहम योगदान रहा। फाइनल मैच में 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन की पारी खेलने वाली बेथ मूनी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। मूनी ने इस संस्करण के 7 मुकाबलों में 47.60 की औसत के साथ 238 रन बनाए। इसके अलावा, 5 कैच भी लपके। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रहीं।