Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली: एम्स ने 3200 से ज्यादा आवेदनों के बाद फैकल्टी पदों के परिणाम किए घोषित

INT News6 July 2026 at 12:07 am

नई दिल्ली, 6 जुलाई। नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने रविवार को एम्स नई दिल्ली और मैदान गढ़ी स्थित एम्स-सीएपीएफआईएमएस (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) कैंपस में 50 से ज्यादा विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक के 460 से ज्यादा खाली फैकल्टी पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया के नतीजे घोषित कर दिए।