Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

महिला टी20 वर्ल्ड कप में बरसा पैसा, ICC ने बांटे करीब 83 करोड़ रुपये

INT News6 July 2026 at 12:25 am

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 7वीं बार खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को विजेता के तौर पर 22 करोड़ रुपये दिए गए. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ इनामी राशि की भी खूब चर्चा रही. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया था. इस बार कुल 8,764,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 82.88 करोड़ रुपये) की राशि टीमों के बीच वितरित की गई.

टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे बड़ा पुरस्कार मिला. चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को 23.40 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 22.13 करोड़ रुपये) की इनामी राशि प्रदान की गई. वहीं फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम इंग्लैंड को 11.70 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 11.07 करोड़ रुपये) मिले.

सेमीफाइनलिस्ट भी हुए मालामाल

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी दोनों टीमों को भी ICC ने बड़ी रकम दी. सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 6.75 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 6.38 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली.

ग्रुप स्टेज की हर जीत पर अलग इनाम

ICC ने सिर्फ नॉकआउट चरण की टीमों को ही नहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया. ग्रुप चरण के प्रत्येक मैच में जीत हासिल करने पर टीमों को 31,154 अमेरिकी डॉलर (करीब 29.47 लाख रुपये) दिए गए. इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को महिला टी20 वर्ल्ड कप में बरसा पैसा, ICC ने बांटे करीब 83 करोड़ रुपये की गारंटीड राशि भी प्रदान की गई. यानी ग्रुप चरण से बाहर होने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये का फायदा हुआ.

2024 के मुकाबले बढ़ी प्राइज मनी

आईसीसी ने अप्रैल 2026 में महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसी बढ़ोतरी के बाद विजेता टीम के लिए इनामी राशि 22 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई, जो महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशियों में से एक है. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि 22 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें: डैनी व्याट-हॉज ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

अरबों की आबादी, फुटबॉल का जुनून; फिर भी फीफा वर्ल्ड कप से क्यों दूर हैं भारत-चीन जैसे देश?