national
लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, महिला कांग्रेस उठाएगी जनहित के मुद्दे : अलका लांबा
INT News5 July 2026 at 11:58 pm

हैदराबाद, 5 जुलाई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला आरक्षण कानून और संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा।