sports
महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, 7वीं बार बनी चैंपियन; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Womens T20 World Cup winners: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही कंगारू टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया. अब तक खेले गए 10 संस्करणों में से 7 बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनने में सफल रहा है, जो महिला टी20 क्रिकेट में उसकी बादशाहत को दर्शाता है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता (2009-2026)
महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है. कंगारू टीम ने अब तक रिकॉर्ड 7 बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023, 2026) खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009, वेस्टइंडीज ने 2016 और न्यूजीलैंड ने 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया का दबदबा इस टूर्नामेंट में इतना रहा है कि उसने बाकी सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती है.
मुकाबले का हाल
लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 58 रनों की पारी खेली. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया और 7वीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी