Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल के अन्नानगर में सड़क पर लोग, जाम:तीन दिन से बिजली गुल रहने से गुस्साएं; गाड़ियों की कतारें लगी

INT News23 October 2026 at 09:20 pm

भोपाल के अन्नानगर में तीन दिन से बिजली गुल होने से नाराज लोग शुक्रवार शाम को सड़क पर उतर गए। उन्होंने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे भेल दशहरा मैदान, डीआरएम ऑफिस और आईएसबीटी को जोड़ने वाली सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। लोगों का कहना था कि बकाया राशि का हवाला देकर अफसरों ने इलाके की बिजली काट दी। इससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन दिन से अन्नानगर क्षेत्र अंधेरे में है। इस वजह से बच्चे न तो पढ़ाई कर पा रहे और न ही चैन से सो पा रहे हैं। चक्काजाम की देखिए तस्वीरें… अन्नानगर चौराहे पर चक्काजाम किया

अन्ना नगर चौराहे पर शाम 7 बजे लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। साढ़े 8 बजे तक वे सड़क पर डटे रहे। जाम की जानकारी लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। एक किमी लंबी लाइन लगी

चक्काजाम की वजह से तीन तरफ से गाड़ियों की एक किमी से ज्यादा लंबी लाइन लग गईं। खासकर एमपी नगर, होशंगाबाद रोड से रायसेन रोड, अवधपुरी, गोविंदपुरा, जेके रोड, मिनाल, मालीखेड़ी, करोंद, रत्नागिरी, सोनागिरी, आनंद नगर, पटेल नगर, पीपलानी आदि इलाकों में जाने वाले लोग परेशान हुए। पीक ऑवर्स की वजह से यहां वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में जाम के कारण दो से ढाई घंटे तक गाड़ियां रेंगती हुई चली।