Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फिरोजपुर में 15 किलो हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहे थे तस्कर, नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े

INT News23 October 2026 at 09:50 pm

फिरोजपुर पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि जब्त किया गया पदार्थ हेरोइन है, जिसकी कुल मात्रा करीब 15 किलोग्राम (30 पैकेट) है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 30 पैकेट संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। मौके से ही दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 करोड़ से ज्यादा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सियेमन सिंह उर्फ समाल (उम्र 27 वर्ष) और हरभजन सिंह उर्फ बब्बू (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय उप-मंडल के अंतर्गत आते गांव संघा ठाड़ के रहने वाले हैं। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की सटीक प्रकृति और वजन की अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक व लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क, सीमा पार या स्थानीय बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके।