Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को कुल्हाड़ी मारी:वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी; देर रात कामकाज और आने-जाने से नाराज था

INT News4 July 2026 at 10:39 pm

सिवनी जिले के ग्राम बोरिया में चरित्र शंका और घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पारिवारिक कलह और गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भागने के बजाय सीधे आदेगांव थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। देर रात कामकाज और आने-जाने को लेकर विवाद आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि यह सनसनीखेज वारदात 2 और 3 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। ग्राम बोरिया निवासी संतराम मरकाम (45) का अपनी पत्नी कमला बाई से उसके कहीं आने-जाने और देर रात कामकाज को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच की कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। सिर और कान पर किए कुल्हाड़ी से कई वार विवाद के दौरान तैश में आकर संतराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी कमला बाई के सिर व कान के ऊपरी हिस्से पर कई जानलेवा वार कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण कमला बाई ने बिस्तर पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत पक्की होने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। साक्ष्य को जुटाने में लगी पुलिस पुलिस ने आरोपी संतराम मरकाम के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम घटना के अन्य पहलुओं और साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।