entertainment
बॉक्स ऑफिस पर अल्फा की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Alpha Box Office Collection Day 2: शिव रवैल के निर्देशन में बनी अल्फा ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं.
Alpha Box Office Day 2: अल्फा ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार आलिया भट्ट की ‘ अल्फा ‘ ने दूसरे दिन 6,881 शोज़ में 11.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ हो गया है.
Karan Johar On Alpha: अल्फा की सपोर्ट में आए करण जौहर
‘अल्फा’ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है. इसी बीच करण जौहर सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जब थिएटर्स में दर्शकों की संख्या बढ़ाना आसान नहीं है, ऐसे वक्त में अल्फा ने अच्छी शुरुआत की है. इससे साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से ऊपर उठकर दर्शक खुद तय करते हैं कि उन्हें क्या पसंद है. असली ताकत हमेशा ऑडियंस के पास होती है.”
Karan Johar Praises Alia Bhatt: आलिया भट्ट की तारीफ में क्या बोले करण जौहर
उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए लिखा, “आलिया की स्टार पावर, बड़े पर्दे पर उनकी पकड़ और उनका शानदार टैलेंट किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है. वहीं YRF लगातार ऐसी बड़ी फिल्में बना रहा है, जिन्हें थिएटर में देखने का अलग ही अनुभव मिलता है. ऐसे प्रयासों को तारीफ मिलनी चाहिए, बेवजह नकारात्मकता नहीं फैलाये. रिलैक्स कीजिए, इस बात का जश्न मनाइए कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट रही है. अल्फा देखिए और डूम स्क्रॉलिंग छोड़कर सिनेमा का मजा लीजिए.”
यह भी पढ़ें- Alpha पर हुई पैसों की बारिश या रही फीकी शुरुआत, ओपनिंग डे के आंकड़े आए सामने
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज