समाचार · झारखंड
झारखंड को मिलेंगे 'हाईटेक' गुरुजी: कंप्यूटर साइंस, AI और डेटा साइंस के शिक्षकों का रिजल्ट जारी, यहां देखें सूची

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट
JSSC Teachers Result, रांची : झारखंड के सरकारी हाईस्कूलों के इतिहास में पहली बार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य के विद्यालयों में अब पारंपरिक विषयों के साथ-साथ छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे एडवांस और भविष्य के विषय भी पढ़ सकेंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शनिवार, 4 जुलाई 2026 को ‘झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025’ के तहत इन आधुनिक विषयों के 98 सफल अभ्यर्थियों का परीक्षाफल (Result) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट सूचना और चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी है.
Also Read: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा
तीन कैडर में बांटे गए परिणाम
जेएसएससी द्वारा जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार, कुल 98 पदों पर अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जिनका विषयवार और कैटेगिरी का डिटेल्स इस प्रकार है:
माध्यमिक आचार्य- कंप्यूटर साइंस (Total: 49 सफल)
अनारक्षित (General): 33
अनुसूचित जनजाति (ST): 07
पिछड़ा वर्ग (BC): 05
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 04
माध्यमिक आचार्य- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग (Total: 25 सफल)
अनारक्षित (General): 15
अनुसूचित जनजाति (ST): 03
अनुसूचित जाति (SC): 02
पिछड़ा वर्ग (BC): 02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 01
माध्यमिक आचार्य- साइबर सिक्यूरिटी व डेटा साइंस (Total: 24 सफल)
अनारक्षित (General): 12
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 03
अनुसूचित जनजाति (ST): 03
अनुसूचित जाति (SC): 02
पिछड़ा वर्ग (BC): 02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02
कई अभ्यर्थियों के रिजल्ट अभी पेंडिंग
आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम सूची नहीं है. अनिवार्य प्रमाण पत्रों (Certificates) और जरूरी अभिलेखों (Documents) की अनुपलब्धता या उनके अस्पष्ट होने के कारण कई अन्य योग्य अभ्यर्थियों का परीक्षाफल फिलहाल लंबित (Pending) रखा गया है. कागजातों की जांच और त्रुटियां दूर होने के बाद उनका रिजल्ट भी आगे जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि प्रकाशित परीक्षाफल में किसी भी प्रकार की लिपिकीय या टाइपिंग मिस्टेक्स में सुधार करने का पूरा अधिकार जेएसएससी के पास सुरक्षित रहेगा. इस बहाली के बाद अब झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बड़े-बड़े कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर एआई और कोडिंग सीखकर डिजिटल युग के लिए तैयार हो सकेंगे.
Also Read: झारखंड टेक्सटाइल नीति: 75% स्थानीय को नौकरी देना अनिवार्य, सरकार देगी 6000 रुपये तक सब्सिडी