national
पंजाब में बदलाव का माहौल, जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार: सतीश पूनिया
INT News18 August 2026 at 03:06 pm

जयपुर, 18 अगस्त। भाजपा नेता सतीश पूनिया को एक दिन पहले 17 अगस्त को नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। मंगलवार को पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है।