Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

20 नवंबर से शुरू होगा पशुपतिनाथ महादेव का 64वां मेला:20 दिन चलेगा आयोजन; पार्षद कमलेश सिसौदिया बने मेला समिति के सभापति

INT News14 November 2026 at 08:31 am

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव के 64वें मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेला 20 नवंबर से शुरू होकर 20 दिन तक चलेगा। इसके आयोजन की जिम्मेदारी नगर पालिका ने 6 सदस्यीय मेला समिति को सौंपी है। पार्षद कमलेश सिसौदिया को समिति का सभापति बनाया गया है। समिति में ये 6 सदस्य शामिल मेला समिति में कमलेश सिसौदिया सभापति होंगे। वहीं सुनीता भावसार, रेखा सोनी, दीपक गाजवा, गोरधन कुमावत और प्रीतम पंचोली को सदस्य बनाया गया है। समिति मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर और प्रभारी सीएमओ रोहित राणावत ने सभापति और सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति के नेतृत्व में इस बार भी मेला अच्छे तरीके से आयोजित होगा। मेले में दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव की अष्टमुखी प्रतिमा विराजित है। यहां सालभर देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कार्तिक मास में लगने वाला पशुपतिनाथ मेला शहर के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। 20 दिन तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई गतिविधियां होंगी। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और व्यापारी पहुंचते हैं।