Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

अपने बच्चों से बिछड़ने के बाद Sharad Kapoor ने इंडस्ट्री से लगाई काम की गुहार, बोले- पैसों की दिक्कत...

INT News14 November 2026 at 08:27 am

Sharad Kapoor Health and Work Appeal: शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'जोश' में विलेन 'प्रकाश' का रोल निभाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनका एक भावुक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने चार पालतू कुत्तों को विदा करते समय अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे. दरअसल, शरद इन्हें अपने 'चार बच्चे' मानते हैं, लेकिन पैर टूटने की वजह से अकेले इनकी देखभाल करना मुश्किल हो गया था. इसी वजह से उन्हें एक एनिमल वेलफेयर सेंटर (NGO) भेजना पड़ा. अब खुद शरद कपूर ने सामने आकर अपनी चोट का असली सच बताया है और इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई है.

'मैं खुद को मेसी समझने लगा था...' - कैसे टूटा पैर?

View on Instagram

टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शरद कपूर का एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शरद अपने मजाकिया अंदाज में बताते हैं कि उन्हें यह चोट कैसे लगी. शरद ने हंसते हुए कहा,

"मैं बेवकूफ की तरह बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने चला गया था. वहां बड़े-बड़े खिलाड़ी थे, तो मैंने सोचा मैं भी बहुत तूफानी प्लेयर हूं. मैं अचानक खुद को मेसी समझने लगा था और मेसी ने ही मुझे धसी कर दिया. वहां एक खिलाड़ी के पैर का सिर्फ हल्का सा टच हुआ और मैं समझ गया कि भाईसाब ने मेरा काम कर दिया है."

हालांकि, शरद ने फैंस को राहत देते हुए बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि अगले 2 महीने में उनका पैर बिल्कुल ठीक हो जाएगा.

' आप लोग मुझे सपोर्ट करेंगे, तो मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा '

वीडियो में शरद अपने चारों डॉग्स से दूर होने को लेकर काफी दुखी नजर आए, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने काम पर लौटने की इच्छा भी जताई. शरद ने भावुक होते हुए कहा,

"मैं आज थोड़ा दुखी हूं क्योंकि मेरे चार बच्चों को अच्छी जगह भेज दिया गया है. लेकिन मैं सब से यही अपील करना चाहता हूं कि मुझे बस अच्छे काम की तलाश है. अगर आप लोग मुझे सपोर्ट करेंगे, तो मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा."

उन्होंने जया भट्टाचार्य और अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए आगे कहा,

"मेरे लिए थोड़ा सा मोरल सपोर्ट ही काफी है. मैं एक शानदार एक्टर हूं और आप यह बात जानते हैं. पैसों की कोई दिक्कत नहीं है, बस मैं दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं. शायद जनवरी से मैं फिर से काम शुरू कर दूंगा."

फिल्मों के साथ अब OTT पर भी काम करना चाहते हैं शरद

जब जया ने उनसे पूछा कि क्या वे हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हैं, तो शरद ने तुरंत 'हां' कहा. उन्होंने कहा,

"बिल्कुल 100 प्रतिशत, क्योंकि आज के समय में यह हर किसी के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. आज हमारे हिंदुस्तान में 140 करोड़ जनता है और दुनिया भर में नेटफ्लिक्स करीब 5 से 7 बिलियन लोगों तक पहुंचता है. हमारे जियो (JioHotstar) वगैरह भी बहुत बड़े प्लेटफॉर्म हैं. अगर मुझे वहां काम करने का मौका मिलता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी."

बता दें कि शरद कपूर को आखिरी बार ZEE5 की फिल्म 'कैबरे' (Cabaret) में देखा गया था.

ये भी पढ़ें: जिन्हें बच्चों की तरह पाला, आज उन्हीं चार कुत्तों से बिछड़ते हुए छलका शरद कपूर का दर्द, बोले- इनके बिना नहीं रह सकता

ये भी पढ़ें: Sharad Kapoor: जोश फेम एक्टर शरद कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप