Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मारी:रायसेन जिला जेल के गेट पर फल लेने आया; भागने की कोशिश कर रहा था

INT News2 September 2026 at 10:41 am

रायसेन की जिला जेल में बुधवार (2 सितंबर) सुबह करीब 9 बजे हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर घुस गई। प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था ताया जा रहा है कि कैदी नीलेश निर्वेदी जेल का गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जेल में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम होना था। इसी कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी लेकर कैदी नीलेश निर्वेदी गेट पर आया था और तभी उसने गोली चला दी। नीलेश निर्वेदी बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है। वह हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। बड़ा सवाल- कैदी के पास जेल में कट्टा कैसे पहुंचा घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर कैदी के पास देसी कट्टा कैसे पहुंचा। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।