समाचार · हरियाणा
सिरसा में कचरा उठाने गई गाड़ी का शीशा तोड़ा, वीडियो:नकाबपोश युवकों ने पहले ड्राइवर को पीटा, दो ने भागकर जान बचाई
सिरसा शहर में आज कूड़ा-कचरा उठाने आई गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। पहले अज्ञात लोगों ने उस गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और बाद में गाड़ी का फ्रंट ग्लास तोड़ दिया गया। गाड़ी चालक रोहताश से भी मारपीट की गई और हमलावर उसे नीचे उतारकर दूर ले गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वे सभी भाग गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना शहर में बेगू रोड स्थित मोहंता गार्डन की है। जहां पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 9.30 बजे गाड़ी कचरा उठाने के लिए पहुंची थी। जब कचरा उठाने लगे तो बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही उन्होंने धक्का-मुक्की की। महिलाएं गाड़ी में कचरा डाल रही थी और वो भी सहम गई। कचरा उठाने करने आए दो अन्य युवक भी हमलावरों से डरकर गाड़ी से उतरकर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये आरोप सफाई कर्मचारियों पर ही लगे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ये ऐसी पहली घटना है। झगड़े के बाद दोनों युवक वापस लौटे और गाड़ी को संभाला। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर आगामी कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी में क्या दिख रहा गाड़ी को आता देख महिलाएं कचरा डालने आई थी सीसीटीवी में दिख रहा है कि कचरा उठान के लिए गाड़ी आती है। चौरोहे पर गाड़ी खड़ी हो जाती है और आसपास की महिलाएं कचरा डालना शुरू कर देती है। उसी समय तीन-चार बाइक पर सवार होकर पहुंच जाते हैं और सभी ने मुंह को कपड़े से ढ़का हुआ था। आते ही पहले दो से तीन युवक ड्राइवर से धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं और उसे नीचे उतारकर पीटना शुरू कर देते हैं। युवक ने मुक्का तोड़ा शीशा एक युवक ने अचानक गाड़ी का फ्रंट शीशा मुक्का मारकर तोड़ दिया। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दो और कर्मचारी सवार थे। युवकों को आता देखकर डर के कारण भाग गए। काफी देर हंगामा होता है और लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। गाड़ी वहीं पर खड़ी कर दी जाती है। प्रशासन करवा रहा उठान प्रशासन की ओर से शहर में कचरे के ढ़ेर उठाए जा रहे हैं और शहर में भी घरों से नगर परिषद के ठेकेदार के जरिए कचरे का उठान शुरू करवा दिया है। बुधवार सुबह कई जगह से कचरा उठाया गया है। कचरा उठान पर पुलिस की सफाई कर्मियों से भी बहस और कहासुनी तक हो गई। कई बार सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया है।