Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद में सेल्समैन के बिस्तर में घुसा जहरीला करैत सांप:सूझबूझ से बची जान, एक्सपर्ट बोले- कोबरा से भी घातक प्रजाति

INT News2 September 2026 at 11:57 am

फतेहाबाद जिले के गांव मोहम्मदपुर सोतर इलाके में भूना रोड स्थित एक शराब ठेके पर बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां सो रहे सेल्समैन के बिस्तर में भारत का सबसे जहरीला सांप 'कॉमन करैत' जा घुसा। गनीमत यह रही कि समय रहते सेल्समैन को बिस्तर में हलचल का अहसास हो गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, ठेके पर कार्यरत सेल्समैन शिवम दूबे रात को बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान एक कॉमन करैत सांप रेंगते हुए उसके बिस्तर पर चढ़ गया और शिवम की पीठ से टकराकर बल खाने लगा। पीठ पर खुजली महसूस होने पर जब शिवम ने हाथ से खारिश की, तो उसे हाथ में रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। बिस्तर पर सांप देख उड़े होश अनहोनी की आशंका पर शिवम तुरंत उठकर बैठा, तो बिस्तर पर जहरीले सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। सांप को सामने देख घबराने के बावजूद शिवम ने समझदारी दिखाई। उसने बिना कोई शोर मचाए चुपचाप मोबाइल निकालकर ठेकेदार को घटना की जानकारी दी। स्नेकमैन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूचना मिलते ही ठेकेदार ने तुरंत 'स्नेक मैन' को मौके पर बुलाया। स्नेक मैन ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर शिवम और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। कोबरा से भी घातक यह सांप- एक्सपर्ट मामले को लेकर जब स्नेक एक्सपर्ट पवन जोगपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप भारत की सबसे खतरनाक और जहरीली प्रजातियों में से एक 'कॉमन करैत' है। आकार में छोटा होने के बावजूद यह बेहद फुर्तीला और कोबरा से भी ज्यादा घातक होता है। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा पवन जोगपाल ने बताया कि इस सांप की प्रवृत्ति अक्सर इंसानी बिस्तर में घुसने की होती है, जहां यह शरीर की गर्मी या शिकार की तलाश में पहुंच जाता है। यदि समय रहते इसका पता न चले, तो इसका डसना सीधे जान पर भारी पड़ सकता है। फिलहाल रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।