Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फर्जी सिम और बैंक खातों से करता था ठगी, महाराष्ट्र बॉर्डर पर नशेड़ी उपद्रवी भी गिरफ्तार

INT News2 September 2026 at 11:37 am

राजनांदगांव के गैंदाटोला थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार मास्टरमाइंड गुलशन कुमार खोबरागढ़े उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 29 साल का है और अंबागढ़ चौकी के होड़ीटोला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल, 18 फर्जी एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 4 एटीएम/डेबिट कार्ड और बैंक पासबुक/चेकबुक जब्त की हैं। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 14/2025 के तहत धारा 318(4), 61(2) BNS और 66(C) IT एक्ट में की गई है। गुलशन ग्रामीणों को झांसे में लेता था। वह उनके दस्तावेजों से फर्जी सिम एक्टिवेट करवाता था और पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। बाद में इन सिम और खातों को महंगे दामों पर बेचकर अवैध फायदा कमाता था। 6 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल इस मामले में पहले ही 6 आरोपी हेमंत डोंगरे, प्रखर सिंह चौहान, शेख सरफराज, कैलाश नाथ पड़ोती, तरण कुमार साहू और मनीष कुमार सांडिल को जेल भेजा जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी फरार चल रहे गुलशन को मुखबिर की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक मोहित साहू और राकेश साहू की अहम भूमिका रही। बॉर्डर पर उपद्रवी को पकड़ा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक उपद्रवी को पकड़ा है। यह कार्रवाई आगामी गणेशोत्सव और जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत की गई। युवाओं को नशे की लत लगाने का आरोप पकड़ा गया आरोपी बंशी मंडावी (52 वर्ष) महाराष्ट्र के तोयागोंदी गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि बंशी महाराष्ट्र से आकर गांव के किशोरों और युवाओं को नशे की लत लगा रहा था। स्कूटी से चिलम और बीड़ी बरामद पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी कर स्कूटी सवार बंशी को पकड़ा। उसके पास से चिलम और बीड़ी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पूछताछ के दौरान हंगामा करने लगा पूछताछ के दौरान आरोपी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगा और भीड़ जुटाकर अप्रिय घटना अंजाम देने की कोशिश करने लगा। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत, सउनि गोकूल सोनकर, आरक्षक मणीशंकर कौशिक व गोवर्धन कंवर की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने लोगों से की अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम, बैंक खाते या उनसे जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। पैसों के लालच में आकर अपने दस्तावेज किसी को न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना पुलिस को दें।