समाचार · हरियाणा
सीएम को चेतावनी, HSSC चेयरमैन को अपनी हद में रखे:रोहतक में बोले नवीन जयहिंद, युवाओं की भर्ती रोको नहीं बल्कि भर्ती ठोको गैंग
रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह राणा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि चेयरमैन ने युवाओं को परेशान कर रखा है। युवाओं के हक में कोर्ट का आदेश आ चुका है, लेकिन चेयरमैन उन आदेशों को भी नहीं मान रहा और युवाओं को ज्वाइन नहीं करवा रहा। नवीन जयहिंद ने कहा कि जो युवा अपनी शिकायत लेकर चेयरमैन के पास जाता है तो उन्हें भर्ती रोको गैंग नाम दिया जाता है। युवाओं के साथ अभद्र भाषा में व्यवहार होता है। नवीन जयहिंद ने सीएम नायब सैनी को चेतावनी देते हुए कहा कि HSSC के चेयरमैन को कहें कि अपनी हद में रहे। क्योंकि आज युवा अपने हक की लड़ाई लड़ना जानता है। विपक्ष के लोग भर्ती ठोको गैंग में हो सकते शामिल
नवीन जयहिंद ने कहा कि भर्ती ठोको गैंग में कोई भी शामिल हो सकता है। इसमें विपक्ष के नेता भी शामिल हो सकते है, क्योंकि वह खुद तो कुछ नहीं कर रहे। जो युवा एकत्रित हुए, वो कोई गुंडे, अपराधी या नशेड़ी नहीं है। बल्कि चेयरमैन हिम्मत सिंह के कारण डिप्रेशन का शिकार हो रहे है। कुछ लोगों के तो रिश्ते भी टूट गए है। युवाओं को जल्द से जल्द करवाए ज्वाइन
नवीन जयहिंद ने कहा कि चेयरमैन ने कुछ लोगों को अपने साथ रखा हुआ है। अगर किसी युवा से गलत बोला गया तो चेयरमैन की खैर नहीं है। इतिहास गवाह है कि वह काला मुंह करने का सारा सामान रखते है। ये भर्ती तो पिछली सरकार की 25 हजार भर्तियों में शामिल है, जिनके युवा ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे है। चेयरमैन ने वकीलों के साथ कर रखी सेटिंग
नवीन जयहिंद ने कहा कि आज सभी भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई है। चेयरमैन ने वकीलों के साथ भी सेटिंग कर रखी है। जो भी उनके पास शिकायत करने जाता है तो उन्हें सीधा कोर्ट में जाने के लिए कहते है। यहां तक कि वकील भी खुद बताते है। अगर किसी युवा की भर्ती को रोका गया तो चेयरमैन को देख लेंगे। सीईटी पास सभी युवाओं को दूसरी परीक्षा में मिले मौका
नवीन जयहिंद ने कहा कि सीईटी पास युवाओं का दूसरा पेपर नहीं हो रहा। सीईटी पास सभी युवाओं को दूसरे एग्जाम में मौका मिलना चाहिए, ना कि 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत को मौका देकर अन्य युवाओं से धोखा करें। सीएम अगर रोहतक आए तो उनके हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं देंगे और अगर उतरा तो उनके हेलीकॉप्टर से लटक जाएंगे। क्योंकि अब सरकार के खिलाफ युवा गैंगवार के लिए तैयार है।