Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी कोर्ट में फायरिंग करने वालों का हथियार सप्लायर काबू:गुरुग्राम से CIA ने पकड़ा, 8 आपराधिक केस दर्ज, 2 दिन के रिमांड पर करेंगे पूछताछ

INT News12 August 2026 at 04:54 pm

भिवानी CIA स्टाफ प्रथम ने कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास फायरिंग करने वाले आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी पर पूर्व में मारपीट, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम, लड़ाई झगड़ा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं के तहत 8 केस दर्ज हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ प्रथम भिवानी के तत्कालीन प्रभारी द्वारा दी गई शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि उन्हें फोन पर सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्तियों ने कोर्ट परिसर भिवानी में अरविंद वासी भिवानी पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी करके मौके पर आरोपी आयुष व इसराइल को गिरफ्तार किया। गुरुग्राम से गिरफ्तार

CIA स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भिवानी के गांव लोहानी निवासी संदीप पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इससे पूर्व केस में डाबर कॉलोनी निवासी आयुष पुत्र रमेश तथा चरखी दादरी के हिंडोल निवासी इसराइल पुत्र लतीफ को मौके से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप ने कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने के संबंध में तथा हथियार कहां से प्राप्त किए गए और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।