Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चीता वीरा जंगल लौटी, शिकार की कोशिश की, बछड़ा बचा:बगचा गांव के पास नहर पार कर गई, ग्रामीण कई दिनों से दहशत में थे

INT News12 August 2026 at 04:46 pm

मादा चीता वीरा बुधवार को रामबाड़ी नहर पार करके बगचा गांव से होते हुए जंगल की तरफ लौट गई। इससे आसपास के गांव वालों ने राहत की सांस ली है। जंगल लौटने से पहले वीरा ने एक बछड़े का शिकार करने की कोशिश की थी, लेकिन बछड़ा ऐन मौके पर भाग निकला। यह घटना बुधवार की है, जब चीता वीरा बगचा गांव के पास रामबाड़ी नहर के पास मौजूद थी। वीरा ने एक बछड़े पर झपट्टा मारने की कोशिश की। चीते को अपनी तरफ आता देख बछड़ा तुरंत वहां से भागा और अपनी जान बचा ली। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद वीरा नहर पार करके जंगल की ओर निकल गई। कई दिनों से खेतों में घूम रही थी वीरा बताया जा रहा है कि वीरा पिछले कई दिनों से सोईकलां और आसपास के गांवों के खेतों में लगातार घूम रही थी। बुधवार को वह रामबाड़ी नहर और बगचा गांव के इलाके में देखी गई, जहां उसने शिकार करने की कोशिश की। गांव वालों ने ली राहत की सांस गांव वालों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से चीते की मौजूदगी की वजह से खेतों में जाने और मवेशियों को चराने में डर लग रहा था। अब वीरा के जंगल की तरफ चले जाने की खबर से लोगों ने राहत महसूस की है। वन विभाग रख रहा 24 घंटे नजर वन विभाग की टीम चीते पर लगातार नजर बनाए हुए है और 24 घंटे उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। आसपास के गांवों के लोगों को सावधान रहने और अकेले जंगल या खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम आगे भी वीरा की हर हरकत पर नजर रख रही है।