समाचार · बिहार
बांकीपुर उपचुनाव: 40 में से 14 उम्मीदवार बाहर, प्रशांत किशोर-नीरज सिन्हा समेत 26 कैंडिडेट का पर्चा सही

Bankipur Bypoll: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद 14 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द कर दिया गया है, जबकि 26 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं.
अब 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई है. इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.
इन 26 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ स्वीकार
स्क्रूटनी के बाद जिन उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है.
नीरज कुमार सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी (BJP)
प्रशांत किशोर - जन सुराज पार्टी
रेखा गुप्ता - राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
तनवीर आलम - रालोजपा
मृत्युंजय कुमार - राष्ट्रीय समाजहित दल
रामबाबू प्रसाद - राष्ट्रीय गरीब दल
सूरज यादव - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
ब्रजेश पटेल - निर्दलीय
अशोक कुमार - समता पार्टी
मनीषा शर्मा - राष्ट्रीय अपना दल
नीतीश कुमार - निर्दलीय
बैजनाथ प्रसाद - भारतीय जवान किसान पार्टी
सुकेश कुमार - निर्दलीय
बगीश नंदन - निर्दलीय
प्रदीप कुमार - भारतीय आवाम पार्टी
बिनोद राय - बिहार जस्टिस पार्टी
अभय चौधरी - निर्दलीय
जितेंद्र दुबे - अखिल भारतीय जनसंघ
प्रेमशंकर प्रसाद - प्रॉटिस्ट ब्लॉक इंडिया
सिकंदर कुमार - निर्दलीय
मिथिलेश कुमार - निर्दलीय
मनोरंजन श्रीवास्तव - प्रगतिशील जनता पार्टी
अनिल दास - निर्दलीय
लालू प्रसाद यादव - निर्दलीय
निरंजन आचार्य - राइट टू रिकॉल पार्टी
उपेंद्र सहनी - राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
इन 14 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द
स्क्रूटनी के दौरान जिन 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही नहीं पाए गए, उनके नाम इस प्रकार हैं.
गोरख राम - भोजपुरिया जन मोर्चा
अनिता चौहान - निर्दलीय
ऋषिकेश नारायण सिंह - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
अभिषेक श्रीवास्तव - लोहिया जनता दल
उमेश कुमार - निर्दलीय
विनय झा - निर्दलीय
शिव गांधी - निर्दलीय
राधेश्याम गुप्ता - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
राजीव रंजन सिन्हा - राष्ट्रवादी विकास पार्टी
नवीन तिवारी - सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)
वीणा मानवी - जनशक्ति जनता दल (JJD)
प्रियाशु राज - निर्दलीय
महेश कुमार - निर्दलीय
अभिषेक कुमार बंटी - निर्दलीय
40 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन
बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 40 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था. इसमें बीजेपी, आरजेडी, जन सुराज पार्टी, रालोजपा, जनशक्ति जनता दल समेत कई दलों के उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे.
मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 14 पर्चे रद्द कर दिए गए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट
बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना और चुनाव परिणाम 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बांकीपुर में चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी.
Also Read: बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पवन सिंह, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी समेत 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी