Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में बाइक छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार:शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर छीना गया वाहन बरामद किया

INT News14 July 2026 at 08:36 pm

मोगा पुलिस ने मोटरसाइकिल छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई गलत तत्वों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में नवजोत सिंह निवासी गांव उगोके ने पुलिस को शिकायत दी थी। नवजोत सिंह ने बताया कि जब वह अपने मोटरसाइकिल पर ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स लेकर अपने गांव लौट रहा था, तब रेलवे पुल कोटकपूरा बाईपास पर दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका। शिकायतकर्ता बोला- युवकों ने मुझे धमकाया शिकायतकर्ता के अनुसार, युवकों ने उसे धमकाकर मोटरसाइकिल छीन लिया और फरार हो गए। नवजोत सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अपनी ओर से भी लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पता चला कि उसका मोटरसाइकिल हरमनजीत सिंह निवासी गांव कच्चा दोसांझ रोड मोगा और दविन्द्र सिंह निवासी गांव रौली ने छीना था। सूचना मिलने पर, सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने कार्रवाई करते हुए हरमनजीत सिंह और दविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।