Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

हजारीबाग में आरटीई की सूची जारी, 23 प्राइवेट स्कूलों में 279 में से 149 पर नामांकन, 140 सीटें खाली

INT News14 July 2026 at 08:32 pm

RTE Admission: हजारीबाग जिले के अलग-अलग 23 निजी (प्राइवेट) स्कूलों में सत्र 2026-27 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) से होने वाली नामांकन प्रक्रिया को शिक्षा विभाग ने पूरा किया है. लंबे इंतजार के बाद सोमवार की देर शाम चयनित बच्चों की सूची जारी हुई है. कुल 279 में 139 सीट पर बच्चों का चयन किया गया. अभी भी 140 सीटें खाली है. पांच स्कूलों में एक भी नामांकन नहीं हुआ है, जबकि शहरी क्षेत्र के चुनिंदा स्कूलों में लगभग सीटें भर गयी है.

कहां कितना नामांकन

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही-00

डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी-00

डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो बरकट्ठा-03

सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल चौपारण-02

दिल्ली पब्लिक स्कूल-15

जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी-10

लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृतनगर-00

संत पॉल स्कूल-10

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली-00

नेशनल पब्लिक स्कूल-09

संत स्टेफन स्कूल-12

रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन-12

माउंट एग्माउंट स्कूल-15

डीएवी पब्लिक स्कूल-15

नमन विद्या- 03

रोजबड स्कूल-04

ओएसिस स्कूल-01

न्यू हजारीबाग पब्लिक स्कूल हूपाद-00

चैंपियन बेसिक अकैडमी-06

एंजेलस हाई स्कूल सिरसी-10

दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर-10

संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपूर-01

डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी-ए-01

क्या कहते हैं अधिकारी

हजारीबाग के डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि आरटीई से 23 निजी स्कूल 279 बच्चों का नामांकन लेंगे. इसमें 139 बच्चों का चयन किया गया है. शेष 140 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में RTE के तहत 23 निजी स्कूलों में 279 बच्चों का नामांकन, पहली सूची जारी

बाकी स्कूलों को आरटीई से जोड़ने की कवायद शुरू

इधर जिले भर में बाकी बचे स्कूलों को भी आरटीई से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है. मसलन अधिक से अधिक गरिब और निर्धन बच्चों को निजी स्कूलों से जोड़ने को लेकर शिक्षा विभाग ने अभियान चलाया है. मतलब वैसे स्कूल जिन्होंने सरकार से मान्यता लिया है और उसका यूडाईस को जारी किया गया है. ऐसे सभी स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है. इन स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन कराया जायेगा. बता दें एक सर्वे अनुसार जिले में अगर सभी कोटी को मिलाकर 2200 सरकारी स्कूल है तो इसके उलट जिले भर में अलग-अलग छोटे और बड़े पैमाने पर निजी स्कूलों की संख्या पांच हजार से अधिक है. इसमें कई अल्पसंख्यक निजी स्कूल है. जिन निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: आरईटी के तहत निजी स्कूलों में एक चौथाई सीटों पर नामांकन के लिए आज होगी लॉटरी