Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब के तस्कर की ₹2.09 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज:फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर समेत 6 लग्जरी गाड़ियां जब्त; आरोपी से 16 ग्राम चिट्टा पकड़ा था

INT News11 August 2026 at 03:08 pm

शिमला पुलिस ने पंजाब के एक बड़े नशा तस्कर नेटवर्क की ₹2.09 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। नशे के कारोबार से अर्जित इस संपत्ति में आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां, 2 कमर्शियल प्रॉपर्टी, एक मकान और बैंक बैलेंस शामिल है। पुलिस के अनुसार इस मामले की शुरुआत 20 जून, 2026 को हुई। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने कनलोग के एक होम-स्टे में दबिश देकर बठिंडा निवासी गोपाल कुमार को करीब 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा। पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को सप्लाई चेन के पीछे छिपे लोगों के सुराग मिले। इसके बाद मोहाली से गुरुवचन उर्फ गुरु को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 162 ग्राम चिट्टा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। शिमला से बठिंडा तक पहुंची जांच दीपक था नेटवर्क का ‘मुख्य सरगना’ वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने बठिंडा निवासी दीपक कुमार उर्फ कर्णी बराड़ को इस नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया। शिमला पुलिस ने बठिंडा में संयुक्त ऑपरेशन कर उसे गिरफ्तार किया। दीपक पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 2023 का एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है, जिसमें करीब 100 ग्राम नशे की बरामदगी का उल्लेख है। पुलिस की वित्तीय जांच में आरोपी के खाते में पिछले छह महीनों में 50 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों की संपत्तियों की पड़ताल शुरू की। जांच में करीब ₹2.09 करोड़ की ऐसी संपत्ति की पहचान की गई, जिसे पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति बताया है। दिनांक 20.06.2026 को स्पेशल सेल शिमला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कनलोग स्थित एक होम-स्टे में छापेमारी कर बठिंडा निवासी गोपाल कुमार को लगभग 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच में बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए चिट्ठे की इस खेप के पैडलर गुरुवचन उर्फ गुरु निवासी बठिंडा को मोहाली से गिरफ्तार किया गया और वही पर तलाशी में उससे लगभग 162 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद की गई।

आगे की वैज्ञानिक, तकनीकी एवं मानवीय सूचना आधारित जांच में दोनों आरोपियों के बठिंडा निवासी दीपक कुमार उर्फ कर्णी बराड़ के लिए नशे के नेटवर्क को चलाने का खुलासा हुआ, जिसे इस नेटवर्क का प्रमुख सरगना पाया गया। जिस पर शिमला पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से बठिंडा में एक ज्वाइंट ऑपरेशन करके दीपक कुमार उर्फ कर्णी बराड़ को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया। दीपक कुमार एक आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है, जिसके पूर्व में भी मामले दर्ज पाए गए:

2024-25 में शून्य, 2026 में ₹6.38 करोड़ पर कार्रवाई शिमला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 और 2025 में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई का आंकड़ा शून्य था। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक करीब ₹6.38 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें अकेले इस मामले में ₹2.09 करोड़ की संपत्ति जब्त/फ्रीज की गई है। अब नशा बेचोगे तो पैसा भी सुरक्षित नहीं शिमला पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों के पूरे आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने पर है। यानी सिर्फ आरोपी को जेल भेजना ही लक्ष्य नहीं, बल्कि नशे के पैसे से खरीदी गई गाड़ियों, प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस तक पहुंचना भी जांच का हिस्सा है। पुलिस की कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश पुलिस ने साफ किया है कि संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के संचालकों और नशे से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रही। जिस पैसे से नशे का कारोबार खड़ा किया गया, उसी पैसे और संपत्ति पर पुलिस ने चोट की है।