Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शहडोल में 15 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर:9 TI और 6 सब इंस्पेक्टर को मिली नई पदस्थापना; कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश

INT News20 August 2026 at 08:40 pm

शहडोल जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावकारी बनाने के उद्देश्य से एसपी डॉ. संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 9 निरीक्षकों (टीआई) और 6 सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। थाना प्रभारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रे को धनपुरी से अजाक थाना प्रभारी और मो. समीर को पुलिस लाइन से जैतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जियाउल हक को ब्यौहारी से देवलोंद तथा विनय सिंह गहरवार को बुढार से धनपुरी थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। बुढार, ब्यौहारी और महिला थाने में नए प्रभारी यातायात थाना प्रभारी रहे संजय कुमार जायसवाल को बुढार और पुलिस लाइन से अभिलाष मिश्रा को ब्यौहारी थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। वहीं जयप्रकाश नारायण शर्मा को जैतपुर से महिला थाना प्रभारी, सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को सिंहपुर थाना प्रभारी और राम कुमार गयाकवाल को महिला थाने से कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टरों में देवलोंद थाना प्रभारी रहे दिलीप सिंह और रिजर्व केंद्र से वीरेंद्र तिवारी व मोहितलाल सोनवानी को कोतवाली भेजा गया है। आशीष झारिया को सिंहपुर से सोहागपुर, उपेंद्र त्रिपाठी को कोतवाली से ब्यौहारी और सुरेश कुमार रेदास को ब्यौहारी से सोहागपुर थाना स्थानांतरित किया गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के आदेश पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित किए गए सभी 15 अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर बिना किसी देरी के तत्काल आमद दर्ज कराने और कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।