Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला:चौथी कक्षा की छात्रा की मौत; आरोपी ड्राइवर मौके से भागा

INT News20 August 2026 at 09:56 pm

सोनीपत में ककरोई रोड पर देर शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सीवरेज सफाई कार्य में लगा ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्तार में था, जिसकी चपेट में आने से चौथी कक्षा की छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। ​गली में खेलते समय हुआ हादस परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे दहिया कॉलोनी की गली नंबर पांच में रहते हैं। उनकी 11 वर्षीय खुशी उर्फ ओमश्री (चौथी की छात्रा) बुधवार शाम अपने घर के पास मौजूद थी। इसी दौरान कालूपुर की तरफ से सीवरेज साफ करने वाला एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ककरोई रोड की दिशा में तेजी से आ रहा था। गली नंबर पांच के पास चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खुशी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में गई जान, मची अफरा-तफरी हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी वहां पहुंचे। बच्ची का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई। ​पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ​सिटी थाना पुलिस बयान परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।