Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

छात्रों के साथ किया गया छल, आज पूरे राज्य में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा: रिफॉर्म मंच

INT News20 August 2026 at 09:41 pm

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी और अन्य परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को हुए सुनवाई के बाद जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों के साथ छल होने की बात कही. मंच के रविंद्र पासवान ने कहा कि आज कोर्ट में जो कार्रवाई हुई उसको देखकर हमें ठगा हुआ महसूस हो रहा है. हमने मुख्यमंत्री और सरकार के डेलिगेशन की बात सुनी, हमें लगा सरकार की मंशा छात्रहित में है. लेकिन राज्य के छात्रों के साथ छल किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम राज्य के छात्रों के साथ हैं तो आज कोर्ट में यह मंशा क्यों नहीं दिखाई दी. इसलिए हम शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के पुतला दहन का आह्वान करते हैं. मंच के कुणाल प्रताप सिंह ने कहा कि कोर्ट की कार्रवाई के दौरान कोई बड़ा वकील उपस्थित नहीं रहा, जो वकील थे उन्होंने कुछ नहीं बोला. ऐसे में लगता है सरकार ने छात्रों को ठगने का काम किया है.

अगर सरकार छात्रों को ठगने का काम करेगी तो हम 2 महीने से पहले ही एक बड़ा आंदोलन करेंगे. जिसमें लाखों स्टूडेंट शामिल होंगे, इसमें हम मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग करेंगे. यह जानकारी रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई.