Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में उफनती बीहर नदी में फंसी बस:पुलिस ने यात्रियों को बचाया; मौके से भागा ड्राइवर, गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस

INT News20 August 2026 at 09:51 pm

मैहर जिले में भारी बारिश के कारण बीहर नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान गुरुवार को बिधुई पुल के ऊपर पानी बहने के बावजूद एक बस चालक ने जोखिम उठाकर बस नदी में उतार दी। नदी के बीच में पहुंचते ही बस बंद हो गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक यात्रियों को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से सुरक्षित निकाली बस हादसे की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद बस को नदी के उफान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बस चालक पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने इस कृत्य को गंभीर और जानलेवा मानते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर ताला थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।