समाचार · हरियाणा
बहादुरगढ़ में डॉग स्क्वॉड के साथ पार्कों में सर्च अभियान:सुरक्षा व्यवस्था जांची,संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग
बहादुरगढ़ शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस सतर्क है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-6 पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से थाना क्षेत्र के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध वस्तुओं व गतिविधियों पर नजर रखी। डॉग स्क्वॉड की मदद से की गई जांच पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ अलग-अलग स्थानों पर जांच की। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से सर्च अभियान चलाकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखना और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बनाए रखना है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील थाना सेक्टर-6 के उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर चेकिंग और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।