समाचार · हरियाणा
शिअद हरियाणा के जिला प्रधान बने काका सिंह:रतिया में हुई मीटिंग में बनी सहमति, नरेंद्र सिंह महासचिव चुने गए
शिरोमणि अकाली दल हरियाणा ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लधुवास को फतेहाबाद जिले का प्रधान नियुक्त किया है। पार्टी की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। इसके अलावा नरेंद्र सिंह को महासचिव चुना गया है। मीटिंग में बीबी अमरजीत कौर बाड़ा, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की देखरेख में हुई। इसकी अध्यक्षता अकाली नेता हरपाल सिंह अहरवां और सुखसागर सिंह हिसार ने की। दोनों हरियाणा यूनिट की कोर कमेटी के सदस्य हैं। बैठक में टोहाना, बीघड़, भानीखेड़ा और रतिया समेत अलग-अलग इलाकों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ईमानदारी से निभाएंगे जिम्मेदारी : काका सिंह नवनियुक्त जिला प्रधान काका सिंह लधुवास ने कहा कि वह पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के अधूरे काम प्राथमिकता से जल्द पूरे किए जाएंगे। पार्टी की गतिविधियां आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, फतेहाबाद जिले के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह टोहाना, रणजीत सिंह भानीखेड़ा, रणजीत सिंह संधू बलियाला, जसकंवर सिंह टोहाना, गुरपिंद्र सिंह, बलदेव सिंह बीरांबदी, महेंद्र सिंह वधवा, जसकरण सिंह, जगसीर सिंह रतिया, वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, हरिंद्र सिंह और नरिंद्र सिंह ब्राह्मणवाला मौजूद रहे।