national
शेखपुरा में फसल कटनी व कृषि सांख्यिकी पर प्रशिक्षण, अधिकारियों को दिए गए पारदर्शिता के निर्देश
INT News31 October 2026 at 05:47 pm

शेखपुरा, 31 अक्टूबर। शेखपुरा जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में फसल कटनी एवं कृषि सांख्यिकी से जुड़े कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की।