Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जम्मू-कश्मीर में 21 विधायकों की बैठक से सियासी हलचल, मेहराज मलिक ने महाराष्ट्र पैटर्न की दिलाई याद

INT News31 October 2026 at 05:48 pm

जम्मू, 31 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में सरकार की स्थिरता और कथित ऑपरेशन लोटस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक ने भाजपा पर सत्ता हासिल करने के लिए चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर जम्मू-कश्मीर पर लगी हुई है और पिछले कई महीनों से सरकार गिरने की चर्चाएं चल रही थीं। मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर हुई बैठकों और कैबिनेट विस्तार के बाद पैदा हुई परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए।