Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल मे गाड़ी की टक्कर से कांवड़िए की मौत:साथी गंभीर घायल, पीछे छूटे साथियों को लेने जा रहे थे दोनों

INT News11 August 2026 at 03:59 pm

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर बघौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे एक कांवड़िए की मौत हो गई। इस हादसे में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रहराना गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब बिजेंद्र गांव के मंदिर में कांवड़ रखने के बाद पीछे रह गए अपने कांवड़िया साथियों को लेने के लिए बाइक से जा रहा था। उसके साथ गांव का ही राकेश भी बाइक पर मौजूद था। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, रहराना गांव निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे बिजेंद्र और राकेश बल्लभगढ़ की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक नेशनल हाईवे-19 पर श्री सत्यसाई अस्पताल के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया टक्कर लगने से बिजेंद्र और राकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद पलवल के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।