Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस PRTC बस से टकराई:मानसा में अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; 10 से 15 छात्र घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं

INT News14 September 2026 at 08:53 am

मानसा जिले के बरेटा कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस आगे जा रही पीआरटीसी बस से टकरा गई। हादसे में 10 से 15 बच्चे घायल हो गए, जबकि स्कूली बस के ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गईं। यह स्कूल वैन हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है। घायल स्कूली बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।। पीआरटीसी बस के ड्राइवर ने बताया कि वह मानसा से जाखल जा रहा था। अचानक बस के आगे एक बाइक सवार आ गया, जिसके कान पर फोन लगा हुआ था। बाइक सवार के सामने आने पर उनसे बस के ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल वैन पीआरटीसी बस से टकरा गई। इस टक्कर से स्कूल वैन में सवार बच्चे घायल हो गए। स्कूल वैन के ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। एक छोटी बच्ची को भी ज्यादा चोटें आई हैं। बरेटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….