Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत; सिर्फ मासूम जिंदा बचा

INT News7 August 2026 at 03:53 pm

उत्तराखंड में देवप्रयाग-पौड़ी रोड पर कुंडाधार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरों में सफर कर रहे परिवार में सिर्फ मासूम ही जिंदा बच पाया। रेस्क्यू टीम ने शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है। पहली नजर में हादसे की वजह तेज गति बताया जा रहा है। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवार हरिद्वार के लक्सर का बताया जा रहा है। मृतकों में एक महिला सहित दो बच्चे भी शामिल है। प्रथमदृष्टा हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पौड़ी के साथ ही टिहरी पुलिस व एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। खड़ी चढ़ाई होने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।परिवार के पांच लोग मरे, मासूम जिंदा बचापौड़ी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हरिद्वार से पौड़ी की ओर चला यह बुलरो वाहन कुंडाधार के पास अनियंत्रित होकर करीब ढा़ई मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ग्राम रायपुर जीतपुर लक्सर हरिद्वार निवासी अफजाल 49 साल पुत्र अबकर सूफी, शब्बो 40 साल पत्नी अफजाल, गुफरान 34 साल पुत्र अकबर सूफी, शादाब 14 साल पुत्र अफजाल, अनाविया 3 साल पुत्री अफजाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि 16 वर्षीय अरहाम पुत्र अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को 108 के माध्यम से पहले स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग और इसके बाद श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना देवप्रयाग के एसआई रविंद्र भंडारी ने बताया कि हादसा करीब सुबह साढ़े 11बजे के आस-पास हुआ। जिस जगह से गाड़ी खाई में गिरी है वहां सड़क काफी चौड़ी और पक्की भी है।हरिद्वार से पौड़ी जा रहा था परिवाररेस्क्यू में दोनों जिलों पौड़ी और टिहरी की पुलिस के साथ एसडीआरएफ भी शामिल रही। पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के ये लोग हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रहे थे। ये सभी लोग ठेकदारी और वैल्डिंग आदि मजदूरी का काम करते है।