समाचार · बिहार
Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया

Bihar Weather Alert : मौसम विभाग ने 8 अगस्त को बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में बारिश के साथ बिजली चमक सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, पटना, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं.
उत्तर बिहार के इन जिलों में 8 अगस्त को राहत
8 अगस्त को उत्तर बिहार के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज के लिए ग्रीन सिग्नल जारी किया गया है. यानी इन जिलों के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है.
9 अगस्त को पूरे बिहार में येलो अलर्ट
9 अगस्त को मौसम का असर पूरे बिहार में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक हर जिले में बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
10 अगस्त को इन जिलों में मिलेगी राहत
10 अगस्त को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई के लिए ग्रीन सिग्नल जारी किया गया है. यानी इन जिलों में किसी तरह का अलर्ट नहीं रहेगा.
10 अगस्त को पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट बना रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा और लखीसराय में बारिश, बिजली और तेज हवा की संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर
सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह