Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे शराब तस्करी:NH-45 पर पुलिस को देख पिकअप छोड़ भागा चालक; 11 लाख की शराब जब्त

INT News7 August 2026 at 03:46 pm

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 130 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 11 लाख 19 हजार रुपए है। पुलिस को देखकर वाहन छोड़ भागा ड्राइवर एनएच-45 पर खमरिया पेट्रोल पंप के पास गश्ती टीम को देखकर संदिग्ध पिकअप का चालक वाहन मोड़कर भाग निकला। कुछ दूरी पर वह पिकअप छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। आलू की बोरियों के नीचे मिलीं 130 पेटी शराब पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली, तो ऊपर रखी आलू की बोरियों के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को तुरंत जब्त कर लिया। आबकारी एक्ट में केस, जांच जारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार चालक, वाहन मालिक और शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे शराब तस्करी:NH-45 पर पुलिस को देख पिकअप छोड़ भागा चालक; 11 लाख की शराब जब्त · Indian News Trust