Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

अग्रोहा पुलिस ने बाइक चोर किया अरेस्ट:चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद, कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू

INT News7 August 2026 at 03:51 pm

हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा में दर्ज वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही विक्रम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि निवासी अग्रोहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांव भोडा होशनाक निवासी हंसराज की शिकायत पर थाना अग्रोहा में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसकी निशानदेही पर शिकायतकर्ता की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले में शामिल कर लिया। एसपी बोले- कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि जिला पुलिस वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।