Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नईगढ़ी में महिला के पास मिला 365 ग्राम गांजा:मऊगंज में नेशनल हाईवे पर नशीली कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार

INT News12 August 2026 at 05:52 pm

मऊगंज पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 365 ग्राम गांजा और 18 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एनडीपीएस मामलों में फरार एक अन्य आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। नईगढ़ी में महिला से बरामद हुआ 365 ग्राम गांजा पहली कार्रवाई नईगढ़ी पुलिस ने ग्राम भीर के पास की, जहां सूचना के आधार पर गीता कुशवाहा नामक महिला को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 365 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में हनुमना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर दबिश देकर विकास विश्वकर्मा और राहुल सेन नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया। इनके पास से 18 शीशी 'ऑनरेक्स' नशीली कफ सिरप (कीमत लगभग 3,627 रुपए) जब्त की गई। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट और एमपी ड्रग कंट्रोल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया गया है। फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम इसके अलावा मऊगंज थाने के दो एनडीपीएस प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजकिशोर उर्फ राजू पटेल (निवासी पहाड़ी) पर एसपी मऊगंज ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।