समाचार · हरियाणा
फरीदाबाद डबुआ में मोबाइल शोरूम पर बदमाशों का हमला CCTV:लाठी-डंडो से जमकर तोड़फोड की, स्कॉर्पियो में सवार होकर आये, जान से मारने की धमकी
फरीदाबाद के डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित मोबाइल के व्यापारी की के शोरूम पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तोड़फोड़ व पिटाई करने के बाद वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे बदमाश गाजीपुर के रहने वाले गुड्डू और उनके भाई दीपक का यहां मोबाइल का शोरूम है। बुधवार को करीब 4 बजे गुड्डू दुकान पर थे, तभी उनके सामने रहने वाला मनीष यादव नाम का युवक अपने साथ चार-पांच बदमाशों को लेकर पहुंच गया। सभी के हाथ में डंडे और राड थी। आते ही उन्होंने शोरूम के शीशे के दरवाजे तोड़ डाले। अंदर रखे शोकेस तोड़ दिए। दीपक का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके ऊपर हमला किसलिए किया गया। उनका कहना है कि मनीष के साथ उनकी बातचीत होती है। दो दिन पहले उसने उन्हें भंडारे में भी बुलाया था। उनकी समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसी क्या बात हुई कि उनके ऊपर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमलावराें पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में बदमाश दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने दुकान के शीशे के गेट और काउंटर को पूरी तरह से तोड़ दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थाना इंचार्ज सुमेर ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।