national
खेल कोटे से शिक्षक भर्ती विवाद पर विजयवाड़ा में बवाल, वाईएसआरसीपी और शिक्षकों के आमने-सामने आने से तनाव
INT News21 September 2026 at 07:16 pm

विजयवाड़ा, 21 सितंबर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (एसएएपी) कार्यालय के बाहर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रदर्शन और खेल कोटे से नियुक्त नए शिक्षकों के जवाबी प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हुई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।