Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

केरल: मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में एनआईए ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

INT News9 August 2026 at 12:05 pm

मलप्पुरम, 9 अगस्त। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने केरल के मलप्पुरम में अवैध विस्फोटकों की एक बड़ी खेप जब्त होने के मामले में एक और आरोपी हैरिस टीए को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या दस हो गई है।