Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना में तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल:विधायक ने कहा- तिरंगा देश की आन-बान-शान; शहर 'भारत माता की जय' से गूंजा

INT News9 August 2026 at 12:39 pm

पन्ना शहर में रविवार को स्वतंत्रता और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में छत्रसाल पार्क से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सुबह से ही छत्रसाल पार्क में विद्यार्थियों और आम नागरिकों का जुटना शुरू हो गया था। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, महेंद्र भवन, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोविंदजी मंदिर और बलदेवजी मंदिर से होते हुए पुनः छत्रसाल पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में नागरिकों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, त्याग और बलिदान की पहचान है। आजादी हमें वीरों के संघर्ष से मिली है, और देश की युवा पीढ़ी को अनुशासन व लगन के साथ अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज की प्रगति के लिए करना चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि भारत की मजबूती केवल सीमाओं की रक्षा से ही नहीं, बल्कि देश के भीतर एकता, भाईचारे और जिम्मेदार नागरिक भावना से संभव है। यात्रा में ये हुए शामिल इस तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा और कलेक्टर ऊषा परमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर छत्रसाल पार्क में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पन्ना में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। यात्रा की अन्य तस्वीरें…