Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदा बैकवॉटर 132.80 मीटर पहुंचा, दत्त मंदिर डूबा:अब नए घाट से होंगे दर्शन, तीनों बांधों के गेट बंद; नदियों में बैरिकेड्स लगाए

INT News9 August 2026 at 12:46 pm

बड़वानी जिले के राजघाट में नर्मदा नदी का बैकवॉटर रविवार दोपहर 12 बजे तक 132.80 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में हुई इस बढ़ोतरी से पूरा राजघाट परिसर पानी से घिर गया है और तट पर स्थित प्रसिद्ध दत्त मंदिर की छत तक जलमग्न हो गई है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के अनुसार इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और सरदार सरोवर तीनों प्रमुख बांधों के गेट बंद हैं। वर्तमान में केवल ओंकारेश्वर बांध की तीन टरबाइनें ही चलाई जा रही हैं, जिनसे 711 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश थमने से जलस्तर बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ी है। अगले 7-8 महीने नवीन घाट पर होंगे मां नर्मदा के दर्शन-पूजन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं। अगले सात से आठ महीनों तक पुराने राजघाट की जगह नवीन घाट पर ही श्रद्धालुओं को मां नर्मदा के दर्शन, पूजन और आरती की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोग राजघाट के पूर्व सड़क मार्ग पर बैकवॉटर किनारे ही नर्मदा मैया का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। बढ़ते बैकवॉटर के बीच राजघाट का विहंगम दृश्य पर्यटकों और नर्मदा परिक्रमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 138.60 मीटर तक जा सकता है उच्चतम स्तर मां नर्मदा घाट निर्माण समिति और रोहिणी सेवार्थ सामाजिक समिति ने अपना सेवा केंद्र पुराने फिल्टर प्लांट के पास शिफ्ट कर दिया है। यहां परिक्रमावासियों और श्रद्धालुओं के लिए चाय, प्रसादी व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। समिति के अनुसार बैकवॉटर का उच्चतम स्तर 138.60 मीटर तक पहुंच जाता है, जिससे राजघाट-बड़वानी मार्ग की दोनों रपटें डूब जाती हैं और पानी पुराने फिल्टर प्लांट तक आ जाता है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए सभी सेवाएं समय रहते सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित की गई हैं। तस्वीरे देखिए…

नर्मदा बैकवॉटर 132.80 मीटर पहुंचा, दत्त मंदिर डूबा:अब नए घाट से होंगे दर्शन, तीनों बांधों के गेट बंद; नदियों में बैरिकेड्स लगाए · Indian News Trust