समाचार · उत्तराखंड
'घर वापसी' करना चाहते हैं ऋषभ पंत, यहां बनवा रहे अपने सपनों का आशियाना

क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने घर उत्तराखंड लौटना चाहते हैं। बीते दिनों उन्होंने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से जमीन के सिलसिले में मदद की गुहार भी लगाई थी। इस बीच खबर है कि उनके घरवालों ने पैतृक घर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। ऋषभ पंत का परिवार हरिद्वार जिले के रूड़की में रहता है, लेकिन उनका पैतृत निवास पिथौरागढ़ जिले के सुदूरवर्ती गांव पाली-अमदली में स्थित है। ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि घर के पुनर्निर्माण से वे घर लौटेंगे और गांव में रिवर्स पलायन होगा। 250 की आबादी वाला यह गांव अब 50 लोगों तक सिमट गया है।ऋषभ पंत की मां सरोज पंत लगभग दो दशकों में पहली बार 4 अगस्त को गांव आईं। वह पांच दिनों तक वहां रुकी और अपनी यात्रा के दौरान, उसने पुराने और जर्जर पारिवारिक घर के पुनर्निर्माण का काम करने के लिए एक ठेकेदार की तलाश की। चाचा मदन मोहन पंत ने बताया, “ ऋषभ की मां ने पुराने घर के पुनर्निर्माण की शुरुआत कर दी है। हमें उम्मीद है कि घर बनकर तैयार हो जाने के बाद ऋषभ गांव में ज्यादा समय बिता पाएगा।”60 साल पहले गांव से निकला था पंत का परिवारइस परिवार का गांव से रिश्ता कई दशकों पुराना है। ग्रामीणों ने बताया कि ऋषभ के दादा लगभग 60 साल पहले रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर रुड़की में बस गए थे। करीब 20 साल पहले वे ऋषभ को गांव लेकर आए थे। उस समय क्रिकेटर की उम्र लगभग सात साल थी और उन्होंने अपना कुछ बचपन यहीं बिताया।जमीन को लेकर सीएम धामी से लगाई थी गुहारऋषभ पंत बीते दिनों एक्स पर की पोस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने में मदद मांगी थी। सीएम को टैग करते हुए ऋषभ पंत ने इंग्लिश में पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि वो काफी समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। उन्होंने लिखा कि वो उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और अपने प्रदेश से बेहद प्यार करते हैं। ऋषभ ने दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने की इच्छा जताई। कहा कि वो इसके लिए उन्हें बड़ी जमीन नहीं मिल रही। उन्होंने उत्तराखंड को प्रमोट करने के एवज में उन्हें जो जमीन देने का वादा किया गया था उसका भी जिक्र किया।धामी ने ये जवाब दियाप्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।प्रदेश के सबसे बड़े करदाता हैं पंतक्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी में उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकरदाता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिया। वो नॉन कॉरपोरेट श्रेणी में उत्तराखंड के तीसरे बड़े कर दाताओं में शामिल हैं। मूल रूप से गंगोलीहाट के रहने वाले पंत का घर रुड़की में भी है, लेकिन उनका परिवार वर्तमान में दिल्ली में ही रहता है। मुख्यमंत्री को की गई पोस्ट में ऋषभ में उत्तराखंड में रहने की इच्छा जाहिर की है, संभवत: वो आने वाले सालों में उत्तराखंड शिफ्ट भी हो जाएंगे। बता दें ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका में हैं।