Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पिंजौर में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड:चुन्नी से फंदा लगाकर दी जान, किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी

INT News20 July 2026 at 08:57 pm

पंचकूला जिले में पिंजौर के रामपुर सियूडी स्थित बस स्टैंड वाली कॉलोनी में सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी ने किराए के मकान में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दी। मृतका संजना अपने परिवार के साथ डॉ. मेहर चंद के मकान में किराए के कमरे में रहती थी। उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई शामिल हैं। अमरावती चौकी पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।